PM Yojana Adda

PM Yojana Adda

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट

Home

Kanya Utthan Yojana 2024: कन्या को खर्चा देगी सरकार, कैसे करें आवेदन।

Kanya Utthan Yojana
PM yojana Adda 2024 को 5 स्टार दे
[Total: 47 Average: 4.4]

आKanya Utthan Yojana: यह बात तो सब जानते हैं कि हमारी सरकार के द्वारा महिलाओं और कन्याओं के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू की गई है ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार का यह है कहना है कि कोई भी महिला और लड़कियां पढ़ाई लिखाई से पीछे नहीं रहनी चाहिए और ना ही कोई महिला योजना का लाभ लिए बिना रहनी चाहिए। 

इसीलिए सरकार के द्वारा महिलाओं और लड़कियों के लिए समय-समय पर योजनाओं को शुरू किया जाता है जो की हमारे देश की लड़कियों और महिलाओं के लिए योजनाएं बहुत ही लाभदायक साबित होती है। आपको बता दे की हाल ही में बिहार सरकार के द्वारा Kanya Utthan Yojana 2024 की शुरुआत की है जिसका लाभ उन छात्रों को दिया जाएगा जो की अपनी पढ़ाई लिखाई बीच में ही छोड़ देती है, या फिर आर्थिक तंगी की वजह से वह पढ़ाई कर ही नहीं पाती है। 

अगर आप भी उन्हें छात्राओं में से हैं तो आपके लिए आज हमारी यह पोस्ट बहुत ही बेहतरीन रहने वाली है, क्योंकि आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से शुरू से लेकर अंत तक यह जानकारी देंगे कि Kanya Utthan Yojana 2024  क्या है। इस योजना के क्या लाभ हैं तथा इसके लिए पात्रता क्या रहेगी, आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन कैसे करना है। 

यह सभी जानकारी हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं। लेकिन इसके लिए आपको हमारे साथ हमारी पोस्ट के अंत तक ऐसे ही बने रहना होगा ताकि हम आपको पोस्ट के अंत तक सभी जानकारी विस्तार से दे सके।

Kanya Utthan Yojana 2024 क्या है ?

आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि मुख्यमंत्री कन्या योजना बिहार राज्य के द्वारा शुरू की जा रही है जिसका लाभ उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को प्रोत्साहन दिया जाने वाला है। इसके लिए उन्हें ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। 

इस योजना के तहत जब ग्रेजुएशन की डिग्री कोई भी लड़की प्राप्त करेंगे तो उसे सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी, जिन पैसों का इस्तेमाल लड़कियां अपनी शिक्षा तथा निजी जरूरत को पूरा कर सकती हैं।

 इतना ही नहीं Kanya Utthan Yojana 2024 के माध्यम से राज्य की बेटियों का विकास होगा और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा। वह माता-पिता जो आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से अपनी बेटियों को शिक्षा प्राप्त नहीं करवा सकते थे, उनके लिए भी Kanya Utthan Yojana 2024 बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है।

Also Read This-

Work From Home Jobs For Females: घर बैठे महिलाओं के लिए नौकरी करने का अवसर, जल्द ही आवेदन करें

Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए पात्रता ?

इस योजना के लिए वही छात्राएं पात्र हैं ,जो बिहार के स्थाई नागरिकों हैं l जिनके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होगा।
Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए वही लाभार्थी पात्र रहेंगे जो गरीबी रेखा मे आते हैं।
अगर आपके परिवार में दो बेटियां हैं तो आपकी दो बेटियां भी कन्या उत्थान योजना का लाभ ले सकती हैं।

Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज ?

  • कन्या के माता-पिता का आधार Card
  • कन्या की बैंक पासबुक
  • कन्या का आधार कार्ड
  • आवेदन करने वाली कन्या और उसके माता-पिता का मोबाइल नंबर
  • लाभार्थी कन्या की 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आवेदन करने वाली कन्या कि पासपोर्ट साइज फोटो

Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें ?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको बिहार की कल्याण पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा
  • होम पेज पर जाने के बाद आपको Kanya Utthan Yojana 2024 में आवेदन करने के अलग-अलग लिंक मिल जाएंगे जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • फिर आपके पास एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और जितने मार्क्स अपने प्राप्त किए हैं,वह जानकारी यहां पर दर्ज करनी होगी और साथ में कैप्चा कोड भी दर्ज करना है, फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी आपसे पूछी जाएगी। 
  • पूछी गई सभी जानकारी यहां पर आपने ध्यान से दर्ज करनी है और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी है।इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म कंप्लीट हो जाएगा